पीएम मोदी ने संभाली यूपी चुनाव की कमान, 10 दिन में 4 बार करेंगे दौरा

BHARAT VARTA DESK : उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में वहां आचार संहिता भी लग सकता है। ऐसे में चुनावी रण में सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। सत्तारूढ़ भाजपा भी अपनी वापसी के लिए लगातार चुनावी रणनीति बना रही है। चुनावी तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी हैं और कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में भाजपा के सबसे बड़े चेहरे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश का 4 बार दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ उत्तर प्रदेश दौरे से इस बात का तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने यूपी चुनाव की कमान खुद संभाल ली है। चुनावी लिहाज से देखें तो उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है।

उत्तर प्रदेश के रास्ते ही दिल्ली पर काबिज हुआ जाता है और यही कारण है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सत्ता वापसी के लिए काफी मेहनत कर रही है। पिछले 1 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कई दौरे कर चुके हैं। हाल में ही उन्होंने 7 दिसंबर को गोरखपुर का दौरा किया था और 13 तथा 14 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे। अब बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 दिनों में उत्तर प्रदेश में 4 बड़े दौरे करेंगे और इस दौरान जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे की शुरुआत 18 दिसंबर को शाहजहांपुर से शुरू होगी। शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे।

शाहजहांपुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज में रैली करेंगे जहां ढाई लाख महिलाएं आ सकती हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान विभिन्न स्कीम का लाभ उठाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जा सकता है। इसके बाद प्रधानमंत्री एक बार फिर से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का 23 दिसंबर को दौरा करेंगे और अमूल प्लांट समेत 1550 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। महीने के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में रहेंगे। कानपुर में प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को जाएंगे और मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश को कई और योजनाओं की सौगात भी सौंप सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नाश्ते पर उत्तर प्रदेश के सांसदों से मिलेंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ नाश्ते की बैठक में कम से कम 40 सांसदों के उपस्थित होने की उम्मीद है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 weeks ago