बड़ी खबर

पीएम मोदी ने मां की अर्थी को दिया कंधा और मुखाग्नि दी, राष्ट्रपति और देश के नेताओं ने शोक जताया

bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुजरात के गांधीनगर स्थित एक श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने भाइयों के साथ उन्हें मुखाग्नि दी। इसके पूर्व उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया। परिवार के सदस्यों के साथ एंबुलेंस पर बैठकर प्रधानमंत्री श्मशान घाट तक आए। बता दें कि हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में आज सुबह अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं।

पीएम की मां के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके शोक संवेदना जाहिर की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर अपनी संवेदना जाहिर की है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago