पॉलिटिक्स

पीएम मोदी ने नवादा की रैली में लालू पर साधा निशाना- ईडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों और देशविरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना

Bharat varta desk:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नीयत सही होती है, हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे मिलते ही हैं। उन्होंने कहा- ‘इंडी गठबंधन यानी भ्रष्टाचारियों का ठिकाना है। इंडी गठबंधन यानी देशविरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना है।’ पीएम ने कहा- ‘कांग्रेस के मन में इतना जहर भरा है कि उनके पार्टी के कुछ लोग राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आ गए, तो उनको पार्टी से 6 सालों के लिए निकाल दिया। रामनवमी आ रही है, ये पाप करने वालों को भूलना मत भाइयों-बहनों’।

पीएम मोदी ने कहा-‘इंडी गठबंधन के पास न विजन है, न विश्वसनीयता है। दिल्ली में जो लोग एक साथ खड़े होते हैं, अलग-अलग राज्यों वही एक-दूसरे को गाली देते हैं। बिहार में तो आपस में ही सिर फुटव्वल मची है। ये मजबूरी में साथ आए लोग हैं और इनकी मजबूरी का एक ही नाम है- सत्ता का स्वार्थ।’ पीएम मोदी रविवार को बिहार के नवादा स्थित कुंतीनगर में बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago