बड़ी खबर

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिए शानदार उपहार, झारखंड-बिहार का तसर भी शामिल

Bharat varta desk:

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान कुछ उपहार भेंट स्वरूप दिए हैं, जिनमें ख़ास बॉक्स शामिल है। उपहार में झारखंड और बिहार में तैयार होने वाला तसर का रेशमी कपड़ा भी शामिल है। झारखंड में होने वाले तसर से तैयार साड़ियां, कुर्ते के कपड़ों का बड़े पैमाने पर विदेशों में निर्यात होता है लेकिन इसका एक पक्ष यह भी है कि सरकारी उपेक्षा और सहयोग नहीं मिलने से तसर उद्योग दोनों राज्यों में दम तोड़ रहा है।

उपहार के खास बॉक्स में दस दान राशि हैं- गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान),राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्यदान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति है, एक दीया (तेल का दीपक), डिब्बे में पंजाब का घी है, झारखंड के टसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल और महाराष्ट्र का गुड़। साथ ही अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को पीएम मोदी ने उपहार के रूप में 7.5 कैरेट का हरा हीरा दिया है, देखिए तस्वीरें।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

6 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago