
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक शुरू हुई. राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कर रहे हैं. बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री तथा मंत्री शामिल हैं. इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कार्यसूची को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद शाम चार बजे नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकारिणी की बैठक आरंभ होगी. इसकी शुरुआत अध्यक्ष नड्डा के भाषण से होगी.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी आज 4 बजे पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक रोड शो भी करेंगे. प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर पटेल चौक से लेकर कार्यकारिणी बैठक स्थल तक को पोस्टर, बैनरों और झंडों से पाट दिया गया है. कई स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के बड़े बड़े कट आउट भी लगाए गए हैं.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More