
Bharat varta desk: आज पूरे विश्व में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।इस मौके पर पूरे भारत में और दुनिया के कई देशों में अलग-अलग योग शिविरों का आयोजन किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर के पैलेस परिसर में करीब 12000 लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने योग के महत्व की जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने का मूल मंत्र बताया। उनके अलावा देश के 75 केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग 75 स्थानों पर लोगों के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
बिहार में विधानसभा अध्यक्ष के योगाभ्यास काक्रम में जनता दल यू के नेता नदारद
बिहार में पहली बार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधान सभा परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कई विधायकों और विधानसभा के कर्मचारियों ने भाग लिया मगर जनता दल यू के बड़े नेता इस कार्यक्रम में नहीं दिखे।
राष्ट्रपति ने दिया योग के महत्व का संदेश
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी योगाभ्यास करते हुए योग के मतों का संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक रूप से लोगों के साथ योग किया। कई प्रदेशों में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक योग शिविरों में शामिल हुए। सामाजिक ,राजनीतिक संगठनों से लेकर सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों की ओर से आज योगाभ्यास कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उत्तराखंड के पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव के नेतृत्व में योग किया गया। बिहार के योग विश्वविद्यालय मुंगेर में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More