पॉलिटिक्स

पालीगंज में योगी ने जदयू के लिए बनाया माहौल, कहा- कोई कुछ भी कहे आप नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व को देखिये, माले को बताया कोरोना

NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आज चुनाव प्रचार का दूसरा दिन है. उन्‍होंने आज जमुई, भोजपुर के तरारी एवं पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया. पालीगंज एनडीए के सीट बंटवारे में जदयू के खाते में जाने से कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं में नाराजगी की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है. जदयू ने पालीगंज से राजद के विधायक जयवर्धन यादव को अपनी पार्टी में शामिल करा कर उम्मीदवार बनाया है. जयवर्धन दिग्गज नेता रहे स्व. रामलखन सिंह यादव के पोते हैं. जदयू के खाते में सीट जाने से नाराज हो कर भाजपा की पूर्व विधायिका उषा विद्यार्थी बागी बन लोजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर गई हैं. ऐसे में जदयू के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा के फायरब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पालीगंज में उतरा गया. योगी आदित्‍यनाथ की हिंदुत्ववादी छवि का खास तबके के वोटरों में क्रेज भी है. पालीगंज में सभा के दौरान लगातार जय श्रीराम के लग रहे नारों से भी योगी के प्रति लोगो में उत्साह को प्रदर्शित कर रहा था.

पालीगंज में योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा कि मैं भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश से आया हूं और आज यहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह जी के १३३ वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है. बिहार के विकास के लिए जो मॉडल डॉ श्रीकृष्ण सिंह जी ने जो खड़ा किया था आज नीतीश सरकार में पिछले 15 वर्षों में जो विकास व सुशासन का मॉडल स्थापित हुआ है, यही उन्हीं के भावनाओं का प्रतीक है. मैं उनकी स्मृतियों को नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे आप नेतृत्व को देखिये. केन्द्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यों को देखिये. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार पर बल दिया. नीतीश सरकार के 15 साल में बिहार में बड़ा बदलाव हुआ है. भाजपा और जदयू का गठबंधन विकास का गठबंधन है. वहीं राजद और कांग्रेस आपके क्षेत्र पालीगंज से भाकपा माले को समर्थन कर नक्सलवाद और टुकड़े टुकड़े गैंग को बढ़ावा देने के लिए कोरोना की तरह उतारा है. भाकपा माले कोरोना से कम नहीं है.

योगी ने बीजेपी के पॉपुलिस्‍ट एजेंडा राम मंदिर, जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने तथा पाकिस्‍तान में सर्जिकल स्‍ट्राइक की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, आरजेडी और भाकपा माले थे, लेकिन हमने वादा किया था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनवाएंगे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इसका भी मार्ग प्रशस्त हो गया.

योगी ने सभा में उपस्थित लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अब मोदी सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटा कर आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया है, समय बदला है अब पालीगंज के लोग भी जम्‍मू-कश्‍मीर में जमीन खरीद सरकते हैं. उन्होंने पालीगंज से एनडीए के जदयू प्रत्याशी जयवर्धन यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago