
Harat varta desk: आयुष मंत्रालय ने शनिवार को भारत में पारंपरिक चिकित्सा के लिए बड़ा कदम बढ़ाया है. लिहाजा मंत्रालय ने गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर की स्थापना के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. आयुष मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर हमारे समाज में तंदुरुस्ती बढ़ाने में काफी मदद करेगा. विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि WHO और भारत सरकार ने आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से पारंपरिक दवाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है. पारंपरिक चिकित्सा के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर दुनियाभर से पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता को बढ़ावा देना है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More