
Bharat Varta Desk: अखिल भारतीय पान महासंघ की ओर से पटना के बापू सभागार में पान को जानो, पान पहचानो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रेल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। जहां भाजपा हार जाती है वहां वह लोग सीबीआई और ईडी को भेजते हैं। मणिपुर हिंसा के लिए तेजस्वी ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने भी मोदी सरकार और जमकर हमला बोला।
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के हाथों देश सुरक्षित नहीं है। वहीं, एआईसीसी के पूर्व सदस्य और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गलत रास्ते पर जा रहा है। बाहरी और आंतरिक ताकतें देश को कमजोर कर रही हैं। धर्म के नाम पर देश को बांटने की साजिश हो रही है। सम्मेलन के आयोजक कांग्रेस नेता आई. पी. गुप्ता ने पान समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More