देश दुनिया

पाकिस्तान में सेना और पुलिस आमने-सामने गृह युद्ध के जैसा माहौल हुआ

कराची में पुलिस के 10 अधिकारियों के मारे जाने की खबर

NEWSNLIVE DESK: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में हालात बेहद खराब हो चुके हैं. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद की की गिफ्तारी के कारण ये हालात बिगड़े हैं. मीडिया रिपोर्ट्स दावा किया जा रहा है कि पड़ोसी देश में सिविल वार जैसे हालात हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना ने नावाज शरीफ के दामाद सफदर अवान (Safdar Awan) को गिरफ्तार करने के लिए कराची के पुलिस प्रमुख को किडनैप कर लिया है. इसको लेकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मंगलवार को जांच के आदेश दिए है।
इंटनरनेशनल हैराल्ट अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इस ताजा झड़प में कराची पुलिस के 10 अफसर मारे गए हैं। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कराची में सेना और पुलिस के बीच मुठभेड़ के बाद ‘गृह युद्ध’ भड़क गया है।
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग ने एक बयान जारी कर कहा है कि सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने कराची के कॉर्प कमांडर को मामले की जांच तुरंत कर जल्द से जल्द एक रिपोर्ट भेजने के कहा है।
वैसे तो सेना की ओर से जारी इस बयान में पुलिस और सेना के बीच मुठभेड़ की खबर के बारे में कुछ नहीं कहा गया है. इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरपर्सन बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कराची में सफदर की गिरफ्तारी के वक्त परिस्थितियों की जांच की मांग की थी।
दरअसल, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट की कराची में प्रस्तावित रैली में भाग लेने के लिेए नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज और उनके पति सफदर अवान कराची में थे. तभी होटल का दरावाजा तोड़कर रात मे सफदर को गिरफ्तार कर लिया गया. इसी दौरान कराची में हालात बिगड़ गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मजार को अपमानित करने के आरोप में सफदर को कराची पुलिस ने गिरफ्तार किया।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago