पॉलिटिक्स

पांच राज्यों का चुनाव परिणाम आते ही गुजरात पर फोकस, 11 को पीएम की रैली, अहमदाबाद में आरएसएस का तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक

Bharat Varta Desk: कल देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने वाले हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात पर अपना फोकस बढ़ाने की रणनीति बनाई है। 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं। आरएसएस की तीन दिन की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक भी अहमदाबाद में 11 मार्च से शुरू होने वाली है। इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश का चुनावी समर अब खत्म हो चुका है। ऐसे में पीएम मोदी का पूरा फोकस अब अपने गृह राज्य गुजरात पर है। इसका कारण है कि गुजरात में नवंबर और दिसंबर महीने के दौरान चुनाव कराए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री केंद्र और राज्य सरकार की बड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए लगातार गुजरात का दौरा करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी 11 और 12 मार्च को ग्राम तालुका और जिला पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों की जनसभा को संबोधित करेंगे। वे राज्य के कई अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इनमें गुजरात सरकार के वार्षिक खेल आयोजन ‘खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शामिल है। गुजरात के खेल प्राधिकरण द्वारा सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे मेगा खेल आयोजन में ग्राम तालुका और जिला स्तर के युवा खिलाड़ियों की भागीदारी दिखेगी।

अहमदाबाद में 18 हजार प्रचारक और स्वयंसेवकों की जुटान


11 मार्च से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक अहमदाबाद में शुरू हो रही है। इसमें देश भर से करीब 18 हजार प्रचारक और स्वयंसेवकों का जुटान होना है। कई सत्रों में होने वाली बैठकों को सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत और दूसरे दिग्गज प्रचारक संबोधित करेंगे। इस सालाना बैठक में संगठन को प्रभावी बनाने पर मंथन होगा और नए साल के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार होगी वहीं अभी तक किए जा रहे काम की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक के बहाने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी रणनीति तैयार करेगा।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

14 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago