
कोलकाता संवाददाता
बंगाल में आज से भाजपा ने परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल के प्रमुख शहर मालदा नौदीप से यात्रा की शुरुआत की. इसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े .वहीं 11 फरवरी से अमित शाह कूच विहार से यात्रा निकालेंगे.
बोले किसानों के साथ हुआ अन्याय
पश्चिम बंगाल में ममता दी ने किसानों के साथ बहुत अन्याय किया है.पीएम मोदी ने अतिरिक्त सहायता के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत के किसानों को 6000 रुपये प्रदान किए हैं. ममता जी ने अपने हौसलों और अहंकार के कारण इस योजना को बंगाल में लागू नहीं होने दिया.इससे राज्य के 70 लाख से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं और प्रत्येक किसान को 14,000 रुपये की सहायता नहीं मिली है. 10 जनवरी को कृषक सहयोग और सुरक्षा अभियान की शुरुआत मैंने की थी.हमने कहा था कि लगभग 40 हजार ग्रामसभा में हमारे ये कार्यक्रम होंगे.मुझे खुशी है कि आज 35 लाख किसान इस कृषक सुरक्षा अभियान से जुड़ गए हैं.
रोड शो से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने साहपुर गांव में कृषक सुरक्षा भोज में भाग लिया. उन्होंने कहा आज हम सब लोग यहां कृषक सुरक्षाअभियान में कृषक के साथ सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हैं .
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More