
कोलकाता: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में खूंखार आतंकवादी संगठन अलकायदा के एक और आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम अब्दुल मोमिन है. एनआईए ने सोमवार को बताया कि आरोपित अब्दुल मोमिन (32) मुर्शिदाबाद जिले के रायपुर स्थित दरूर हुदा इस्लामिया मदरसे में एक शिक्षक था लेकिन वह अलकायदा के सदस्यों द्वारा बुलाई गई बैठकों में शामिल होता रहा है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आतंकियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. इसके पहले 11 आतंकियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें से आठ आतंकी मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं, जबकि तीन केरल के हैं. अब बंगाल से एक और आतंकी की गिरफ्तारी के बाद यहां से पकड़े जाने वाले आतंकियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. उल्लेखनीय है कि पिछले महीने में एनआईए ने केरल और पश्चिम बंगाल छापेमारी कर आतंकियों की गिरफ्तारी की थी. इनसे पूछताछ यह पता चला था कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी कमांडरों के आदेश पर ये लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और देश के अन्य शहरों में आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले थे. प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये टेरर फंडिंग के लिए पैसे एकत्रित करने से लेकर आतंकियों की भर्ती तक कर रहे थे, जिन्हें ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा जाता था. बाकी आतंकियों से पूछताछ के बाद अब्दुल मोमिन के बारे में जानकारी मिली थी. उम्मीद है कि सभी आतंकियों से पूछताछ के बाद और आतंकियों की गिरफ्तारी होगी. दरअसल बंगाल से अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी की वजह से राज्यपाल जगदीप धनखड़ और भाजपा लगातार राज्य सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर हमलावर रहे हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More