
सुपौल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा में कहा कि अगली बार हमारी सरकार बनेगी तो किसी को राज्य से बाहर नहीं जाने देंगे। मजबूरी में काम करने के लिए कोई बाहर नहीं जाएगा। ऐसी व्यवस्था करेंगे कि यहीं पर सब को काम मिलेगा। अभी बिहार में बाहर से माल आते हैं, इस बार हमें मौका मिलेगा तो बिहार से माल बाहर जाएगा। सुपौल के निर्मली में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बिहार की विकास के लिए लोगों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने हर घर में बिजली पहुंचाई है लेकिन इस बार सरकार बनेगी तो हर प्रखंड में सोलर लाइट पहुंचाएंगे। हमारी सरकार ने गरीब छात्रों को पढ़ाने की व्यवस्था की। उनके लिए शिक्षा लोन का इंतजाम किया। अपने कामकाज की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 15 साल के शासनकाल में बिहार को आगे बढ़ाया है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More