
पटना संवाददाता
बिहार बोर्ड द्वारा सोशल साइंस की परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ शनिवार को पटना में छात्रों ने जमकर बवाल काटा. ए एन कॉलेज के सामने हंगामा कर रहे छात्रों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले. छात्रों का कहना है कि प्रश्न पत्र लीक होने का खामियाजा दूसरे छात्र क्यों भुगते. 800000 से अधिक छात्रों को 8 मार्च को फिर से सोशल साइंस की परीक्षा देनी होगी. बिहार बोर्ड ने 19 फरवरी को प्रथम पाली में हुई परीक्षा बंद कर दी है.
आज भी प्रश्नपत्र वायरल होने की खबर
शनिवार को अंग्रेजी के प्रश्न पत्र भी सुबह से वायरल होते रहे. इसके शिकार लोगों ने बिहार बोर्ड से की है.
सिवान में भी बवाल
सिवान के महाराजगंज में तीन परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र आज नहीं पहुंच पाए. करण बताया गया कि बैंक का लॉकर नहीं खुल पाया जिसमें प्रश्न-पत्र रखे हुए थे. इन तीनों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इसके नाराज छात्रों ने वहां भी जमकर हंगामा किया.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More