
नई दिल्ली : दरभंगा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद ने परिवार के साथ टीएमसी की सदस्यता ली। दिल्ली में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी सदस्यता दिलाई। उनके साथ पत्नी पूनम झा आजाद, बहू स्वस्तिका आजाद और बेटा सौम्या आजाद ने भी टीएमसी की सदस्यता ली।
कीर्ति झा आजाद ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं उनके साथ काम करूंगा। आज देश को ममता बनर्जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है। जो देश को एक नई और सही दिशा दिखा सकें। दीदी ने ज़मीन पर उतरकर लड़ाई लड़ी है।
कांग्रेस पार्टी में लगातार उपेक्षित चल रहे कीर्ति झा आजाद ने अपने लिए नया रास्ता चुना है। कीर्ति झा आजाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र हैं। क्रिकेटर के तौर पर कीर्ति झा आजाद ने साल 1983 में भारत की ओर से वर्ल्ड कप खेला था। जिसमें भारत की जीत हुई थी।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More