
पटना भारत वार्ता संवाददाता
पूर्व सांसद और जाट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर सत्तारूढ़ दल हम के नेता नाराज वहीं दूसरी ओर मुख्य विरोधी दल राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने भी इसकी निंदा की है.
जीतन राम मांझी बोले ,पप्पू की गिरफ्तारी मानवता के लिए खतरनाक
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहां है कि लोगों की सेवा करने वाले पप्पू यादव की गिरफ्तारी मानवता के लिए खतरनाक है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि पप्पू लोगों की सेवा में लगे हुए थे. उनकी गिरफ्तारी से लोगों में आक्रोश बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए थी.
तेज प्रताप ने कहा , पप्पू यादव को तुरंत रिहा करो
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बड़े भाई और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने पप्पू यादव को तुरंत रिहा करने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया है
ये कुशासन कुमार का अभागा बिहार है भइया, यहां चोरी पकड़ने वाले को ‘गिरफ़्तारी’ और चोर को सीएम आवास में ‘इफ़्तारी’ मिलता है..! तेजप्रताप यादव ने अपने ट्वीट के साथ #ReleasePappuYadav को भी हैश टैग किया है.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More