बड़ी खबर

पत्रकारों ने रांची में काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन


रांची संवाददाता: झारखण्ड के पत्रकारों और उनके परिजनों पर लगातार हो रहे हमले और पत्रकारों को झारखण्ड में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने को लेकर आज अलबर्ट एक्का चौक पर झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वाधान में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। हाथों में तख्तियां लिए अपने अधिकारों के लिए राजधानी के पत्रकार आवाज़ बुलन्द करते नज़र आये। खूंटी ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के बेटे संकेत मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। हत्यारे अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। इस घटना से मर्माहत होकर झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की महानगर और प्रदेश इकाई और राँची प्रेस के संयुक्त तत्वाधान में हत्यारों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग डीजीपी और मुख्यमंत्री से की गई है।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत गुप्ता ने इस घटना से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करना आवश्यक है ताकि पत्रकारो को सुरक्षा और न्याय मिल सके। यूनियन के महासचिव शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बन्द हो। उन्होंने हत्यारों को फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलवाने की मांग की, साथ ही साथ परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ओझा ने भी कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों की हत्या निन्दनीय है, उन्होंने कहा कि सूबे में जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के महानगर इकाई के साथ साथ जेयूजे प्रदेश कमेटी और द राँची प्रेस क्लब के सदस्यों ने सैकड़ो की संख्या में भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता, जेयूजे के प्रदेश महासचिव शिवकुमार अग्रवाल, जेयूजे के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद प्रताप, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह अमृत, जेयूजे राँचीं महानगर के अध्यक्ष औऱ प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य गिरिजा शंकर ओझा, प्रभात सिंह, सुनील गुप्ता, अमित दास, जेयूजे के महानगर के सचिव सह प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य सानू झा, उदय चौहान, ब्रजेश राय, प्रतीक सिंह, नवीन शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, विकास राजगढ़िया आदि अन्य उपस्थित थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago