
Bharat Varta Desk: छठ पर पत्नी ने नई साड़ी मांगी तो पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह लोमहर्षक घटना कल शाम की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी अनुराधा ने पति नरेंद्र तिवारी से छठ पूजा के लिए नई साड़ी लाने को कहा तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। नरेंद्र इतने क्रोध में आ गया कि उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी पर गोली चला दी जो उसके गले में लगी और उसने वही पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र स्टेशनरी का दुकान चलाता है। कोरोना काल में पिता की मौत के बाद वह परेशान रहता था। दोनों पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज की है। देवरिया के एसपी श्रीपत मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। नरेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी बंदूक जप्त कर ली गई है।
Bharat varta Desk हिंदी भाषा के वैश्विक विस्तार और भारतीय संस्कृति के आत्मीय प्रसार की… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 1994 बैच… Read More
Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More
पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More