
Bharat varta desk
बाबा रामदेव और आईएमए के बीच हुए विवाद के बीच एक महत्वपूर्ण खबर राजस्थान के अलवर जिले से आई है. जिले के खैरथल में बाबा रामदेव की पतंजलि ब्रांड के नाम से सरसों के तेल की पैकिंग किये जाने का मामला उजागर हुआ है. कलेक्टर के निर्देश पर सिंघानिया आयल मिल पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद की गई है. पतंजलि के नाम पर मिलावटी सरसों तेल सप्लाई करने के आरोप में सिंघानिया मिल को सील कर दिया गया है.
इस मिल में श्री श्री ब्रांड के भी रैपर मिले हैं.जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि यहां से पतंजलि और अन्य कंपनियों को भारी मात्रा में तेल सप्लाई किया जाता था. मिल प्रबंधन ने बताया कि तेल सप्लाई करने के लिए पतंजलि की ओर से उन्हें अनुमति पत्र मिला हुआ है. कलेक्टर के आदेश पर मामले की उच्च स्तरीय प्रशासनिक छानबीन चल रही है.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More