शिक्षा मंच

पढ़ लिख कर डीसी-एसपी बनें पहाड़िया बच्चे, एसडीओ ने छात्रों को किया उत्साहित

बोन पोखरिया के आंगन में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

छोटे-छोटे बच्चों ने दिखलाई जबरदस्त चित्रकला की झलक

—-आदिम पहाड़िया जनजाति के बच्चों के बीच कंबल और शिक्षण सामग्री का वतरण

Bharat varta desk

आदम पहाड़िया जनजाति बच्चों में जबरदस्त प्रतिभा छिपी हुई है।इसकी झलक पाकुड़ जिले के सुदूर इलाके में स्थित बोन पोखरिया गांव के कार्यक्रम में देखने को मिली जब छोटे-छोटे पहाड़िया बच्चों ने कलम और कूची से आर्ट पेपर पर सुंदर-सुंदर चित्र उकेरे। प्रकृति और पर्यावरण विषय पर आधारित चित्र प्रतियोगिता में करीब 100 बच्चे शामिल हुए जिन्होंने जल-जंगल, पशु, पक्षी समेत अन्या कई चित्र बनाए। बच्चों ने अंग्रेजी में कई गीत भी गाए।

कार्यक्रम का आयोजन पशुपतिनाथ सनातन- संस्कृति सेवा संस्थान, कौशल्या ज्योति, माधव- आशा सेवा संस्थान और केएन मेमोरियल ट्रस्ट जैसी संस्थाओं ने मिलकर किया था।

कार्यक्रम का विषय था बोन पोखरिया के आंगन में चित्रांकन व शिक्षण सामग्री तथा कंबल वितरण समारोह। आयोजन का उद्देश्य था आदिम पहाड़िया जनजाति के बच्चों का सर्वांगीण विकास और प्रतिभा को उभारना।
इस मौके पर पाकुड़ के अनुमंडल अधिकारी साइमन मरांडी ने चित्र बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की और कहा कि पहाड़िया बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा छिपी हुई है। जरूरत है उन्हें उभारने की। इसके लिए बच्चों को पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। जिसके लिए सरकार के साथ-साथ समाज के लोगों को भी मिलजुल कर प्रयास करना होगा। सामाजिक संस्थाओं को भी मदद करनी होगी। उन्होंने कहा कि परहित सरसी धर्म नहीं भाई। एसडीओ ने कहा कि झारखंड की सरकार और पाकुड़ जिला प्रशासन कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए तत्परता से काम कर रहा है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि मन लगाकर पढ़ाई करें और डीसी-एसपी बनें।

फादर सोलेमान, प्रणव जी, दीपक जी, सिस्टर एंटोनी, सिस्टर सिल्वा रानी ने भी बच्चों को संबोधित किया। बच्चों को संस्थाओं की ओर से कंबल, जैकेट, कपड़े, कॉपी कलम आदि सामान दिए गए। इस मौके पर सोलेमान ने बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कुछ समस्याओं की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

2 days ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

4 days ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

4 days ago