
Bharat varta desk: झंझारपुर के एडीजे अविनाश कुमार पर दो दरोगा द्वारा हमले की घटना के बारे में सरकार की ओर से पटना हाई कोर्ट में आज रिपोर्ट पेश की गई। बंद लिफाफे में डीजीपी की रिपोर्ट को जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस मोहित कुमार शाह ने देखा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोडेड पिस्तौल के साथ एक जज के कमरे में पुलिस वाले कैसे पहुंच गए? 18 नवंबर को थाना प्रभारी और दरोगा द्वारा जज के चैंबर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में कोर्ट बुधवार को भी सुनवाई करेगा। उस दिन डीजीपी को भी उपस्थित रहने को कहा गया है। आज सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट चाहे तो इस घटना की सीबीआई जांच करवा सकता है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More