
Bharat varta desk
बिहार में कोरोना काल के दौरान हुए मौत के आंकड़े को आम लोगों को उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने कहा कि जन्म और मृत्यु के आंकड़ों के बारे में जानना जनता का मौलिक अधिकार है। चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने यह भी कहा कि सरकार को चाहिए कि जन्म और मृत्यु से संबंधित आंकड़े को डिजिटल पोर्टल पर अपडेट करे। उन्होंने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार को रोना काल में हुई मृत्यु के आंकड़ों को सार्वजनिक करने के लिए इच्छुक नहीं है। कोर्ट ने कहा कि आज के दौर में जब केंद्र एवं राज्य सरकार डिजिटल इंडिया को प्रमुख कार्यक्रम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तो ऐसे में सरकार का यह कर्तव्य होता है कि राज्य की 10 करोड़ से अधिक जनता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोरोना काल में हुई मौतों की सही संख्या उजागर करे। यह इसलिए भी जरूरी है ताकि लोगों को सरकार की योजना का लाभ मिल सके।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More