
पटना साहिब, भारत वार्ता संवाददाता
पटना साहिब में एआईसीसी मेंबर और विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रवीण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय की पुण्यतिथि मनाई गई. पटना साहिब स्टेशन के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में उनके तैलय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया.
सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे राजीव गांधी- प्रवीण
इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजीव गांधी सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे. उन्हें अधिक भारत का निर्माता कहां जाना चाहिए.
प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कोरोना महामारी से पीड़ित सैकड़ों लोगों के बीच खाद्य सामग्री , मास्क सेनेटाइजर,साबुन और दवा का वितरण किया.
प्रवीण कुशवाहा ने बनाया कोरोना हेल्प डेस्क
प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बताया कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए कोरोनाव हेल्प डेस्क बनाया गया है. डॉ विनोद अवस्थी इसके प्रभारी बनाए गए हैं. दवा और किसी भी अन्य तरह की जरूरत के लिए लोग उनके मोबाइल नंबर 7004588731 पर संपर्क कर सकते हैं.कार्यक्रम में मुख्यरूप से सुजीत कुमार कसेरा, डॉ बिनोद अवस्थी, मो. हनीफ़ शेख,फिरोज हसन,जगजीत सिंह,अभय जायसवाल,राहुल पासवान,राजेश शुक्ला टिल्लू,यसलोक विद्यार्थी,पप्पू गुप्ता,शुभाष मेहता के साथ साथ कई लोग मौजूद थे.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More