
Bharat Varta desk
बिहार और झारखंड में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दोनों राज्यों में इस बीमारी को महामारी घोषित करने की तैयारी है.
बिहार में अब तक 174 मामले
बिहार में ब्लैक फंगस की अब तक 174 मामले सामने आ चुके हैं. केवल शुक्रवार को उन 40 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार केंद्र से जारी गाइडलाइन के अनुसार आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत शनिवार को इस बीमारी को महामारी घोषित कर सकती है.
झारखंड में चार की मौत
झारखंड में ब्लैक फंगस के 1 सप्ताह में 20 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है. 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग ने एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1987 के तहत झारखंड स्टेट एपिडेमिक डिजीज (म्यूकरमाईकोसिस) रेगुलेशन 2021 का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेज दिया है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के साथ ही यह बीमारी पूरे प्रदेश में महामारी के रूप में घोषित हो जाएगी.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More