
पटना, न्यूज़ एन लाइव संवादाता।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार व बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव और महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण सिंह कुशवाहा के बीच चुनाव रोचक होते जा रहा है। इस सीट से लगातार 6 बार विधायक रह चुके नंदकिशोर यादव के लिए इस बार का चुनाव आसान नहीं रह गया है। कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा का चुनाव प्रचार जैसे-जैसे जोर पकड़ रहा है वैसे-वैसे नंदकिशोर यादव के प्रचार में भी गर्मी दिखने लगी है। प्रवीण डोर टू डोर लोगों से मिल रहे हैं। नंदकिशोर भी पैदल चल कर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं।
राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व वार्ड पार्षद बलराम चौधरी बताते हैं कि इस बार का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा। वे बताते हैं इस क्षेत्र में कुशवाहा जाति के वोटर ही निर्णायक हैं। दोनों उम्मीदवार इस समाज को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए लगे हुए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज ने महागठबंधन के उम्मीदवार का साथ दिया था। लेकिन केवल 2700 वोट से महागठबंधन के उम्मीदवार चुनाव हार गए थे। इस बार महागठबंधन किसी भी हालत में अवसर गवाना नहीं चाहता है। महागठबंधन ने कांग्रेस से कुशवाहा समाज के तेजतर्रार नेता को टिकट दिया है। वही मंजे हुए खिलाड़ी नंदकिशोर यादव ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More