
समस्तीपुर, रेल संवादाता।
सोनपुर मंडल अंतर्गत बरौनी जंक्शन पर बुधवार को केंद्रीय रेल यात्री संघ, जीआरपी एवं आरपीएफ के संयुक्त तत्वधान में जागरूकता अभियान चला रेल यात्रियों को समझाया गया कि कोरोना से बचाव कैसे संभव है। कोरोना से सुरक्षा को लेकर मास्क लगाने के बारे में बताया गया। हाथ की सफाई के साथ-साथ सेनीटाइजर के प्रयोग पर जोर दिया गया। कोरोना को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन सबसे ज्यादा जरूरी है। नशाखुरानी से बचाव के बारे में भी यात्रियों को अवगत कराया गया।
जागरूकता अभियान इंटरसिटी एक्सप्रेस में तथा सर्कुलेटिंग एरिया में चलाया गया। रेल कर्मचारी, कुलियों, सफाई कर्मचारी, प्लेटफार्म पर सभी दुकानदारों से जागरूकता की अपील की गई। रेल यात्री संघ द्वारा यात्रियों के बीच मiस्क का भी वितरण किया गया और पम्पलेट्स, हैंडबिल्स भी बांटे गए। इस जागरूकता अभियान में रेल पुलिस उपाधीक्षक (बरौनी) गौरव पांडेय, जीआरपी रेल थाना अध्यक्ष इमरान, आरपीएफ थाना प्रभारी मोहम्मद जावेद, रिजर्वेशन के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान, मोहम्मद औरंगजेब मौजूद थे।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More