
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (PU Students Union Election) की मतगणना जारी है. कुल 51 बूथों में से 30 से अधिक बूथों के मतपत्रों की गिनती हो चुकी है. रूझानों में छात्र जदयू के समर्थित उम्मीदवार अध्यक्ष सहित 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं, वहीं 1 सीट पर जनाधिकार पार्टी समर्थित उम्मीदवार आगे चल रही हैं. अध्यक्ष पद छात्र जदयू के उम्मीदवार आनंद मोहन लगातार बढ़त बनाये हुए हैं. दूसरे स्थान पर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के शाश्वत शेखर हैं. महासचिव के पद पर जनाधिकार पार्टी समर्थित उम्मीदवार आगे चल रही हैं. बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. परिणाम घोषित करने से पहले सुरक्षा को देखते हुए कड़े इंतेजाम कर दिए गए हैं. भारी पुलिस बल मतगणना केंद्र पर मौजूद है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More