
पटना : राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से जुड़े ठिकानों पर सीबीआइ ने छापा मारा है। पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सीबीआइ ने छापा मारा है। यह छापेमारी करीब दो घंटे पहले शुरू हुई है। दिल्ली में भी लालू यादव में ठिकानों पर सीबीआई जांच की खबर है। बताया जा रहा है कि पटना के साथ दिल्ली और अन्य शहरों में एक साथ 15 ठिकानों पर सीबीआइ ने छापा मारा है। पूरा मामला लालू यादव के बतौर रेल मंत्री रहते टेंडर घोटाला से जुड़ा बताया जा रहा है। छापेमारी को लेकर रेलवे भर्ती में हुई धांधली का भी मसला चर्चा में है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनकी बेटी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। ये पूरा मामला लालू यादव के रेलमंत्री रहने के वक्त का है। आरआरबी में लालू के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की है। आरोप है कि 2004 से 2009 तक लालू के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान रेलवे में कई लोगों से जमीन लिखवाकर उन्हें नौकरी दी गई थी।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More