पॉलिटिक्स

राज्यसभा प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में पहुंचे सीएम नीतीश और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह

पटना : जदयू के राज्यसभा सांसद रहे स्व. किंग महेन्द्र के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर जदयू ने अनिल हेगड़े को अपना प्रत्याशी बनाया है। अनिल हेगड़े ने आज विधानसभा पहुंचकर नामांकन का पर्चा भरा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी पहुंचे। बिहार विधानसभा में अनिल हेगड़े के नामांकन के दौरान उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, शिक्षा मंत्री विजय चौधर, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत एनडीए के कई वरीय नेता एवं मंत्री मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नर कहा कि अनिल हेगड़े एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने कभी खुद से कुछ नहीं मांगा। इस बार पार्टी के सभी लोगों ने व्यक्त किया कि उन्हें पार्टी के लिए अपने निरंतर समर्पण को देखते हुए एक मौका दिया जाना चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

1 day ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

4 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 week ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 week ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

1 week ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago