Categories: बड़ी खबर

पटना में दिनदहाड़े सोना दुकान में लूट, बाजार में हुआ बवाल, दुकानें बंद


Bharat varta desk: राजधानी पटना के अतिव्यस्त बाकरगंज इलाके में दिनदहाड़े सोना दुकान में लूट की घटना हुई है। बाकरगंज से गांधी मैदान की ओर आने वाली सड़क पर स्थित SS ज्वेलर्स में दोपहर दिनदहाड़े चार की संख्या में लुटेरों ने घुसकर घटना को अंजाम दिया है। दुकान का सोना लूट कर लुटेरे बाइक से गांधी मैदान की ओर भाग गए। एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ लिया जिसके पास कुछ गहने और एक पिस्टल बरामद हुआ है।
दिनदहाड़े लूट की घटना को लेकर कारोबारियों में बहुत गुस्सा है। बाकरगंज के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर सड़क जाम कर दिया।
कहा जा रहा है कि लूट की घटना के वक्त ही कदमकुआं थाना से लेकर एसएसपी तक को कई बार कॉल किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद DSP को जानकारी मिली, तब गांधी मैदान थाने की पुलिस पहुंची, वह भी घटना के घंटे भर बाद। सभी कारोबारी लुटेरों की अविलंब गिरफ्तारी और आभूषण की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि राजधानी में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। 2 दिन पहले अपराधियों ने एक ज्वेलर्स को निशाना बनाया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago