पॉलिटिक्स

पटना : भाजपा में शामिल हुए कई नेता

  • सम्राट चौधरी ने सीएम पर कसा तंज, नीतीश भी लालू संग जाकर करने लगे कब्जा
  • जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल और नीतीश के कार्यक्रम प्रभारी रहे पंकज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
  • भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं सामूहिक नेतृत्व की पार्टी : विजय सिन्हा
  • अति पिछड़ों के विकास के लिए बिहार सरकार ने कोई काम नहीं किया : हरि सहनी

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह और जदयू के प्रदेश सचिव तथा नीतीश कुमार के कार्यक्रम प्रभारी रहे पंकज राम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भी इस समारोह में वायु सेना के कई पूर्व अधिकारी भी शामिल हुए।

इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया। इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन का अभी से ही स्थिति डगमगा रही है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सिर्फ बालू, शराब और जमीन माफिया ही फल फूल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर माफिया और अपराध मुक्त बिहार चाहिए तो एक बार भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी अभियान गांव तक पहुंच रही है। मोदी सरकार की प्राथमिकता गांव का विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बिहार में लाइए बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया से मुक्ति भाजपा की सरकार देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपराध मुक्त बिहार बनाने का कार्य करेगी। यह भाजपा की गारंटी है कि अपराधी या तो नेपाल में होगा या उसका पिंडदान गया में कर दिया जाएगा। उन्होंने राजद पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि अब तो लालू जी का पोता भी एडीएम रैंक के अधिकारी को पीट रहा है, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं की उसे गिरफ्तार कर सके। उन्होंने कहा कि हद है कि अधिकारी भी लालू जी के गोपालगंज का रहने वाले हैं।

आज सदस्यता लेने वालों में जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह और जदयू के प्रदेश सचिव तथा नीतीश कुमार के कार्यक्रम प्रभारी रहे पंकज राम के अलावा ग्रुप कैप्टन विश्वजीत कुमार, पीयूष कुमार भगत, बसावन सिंह कुशवाहा, रविंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पारितोष पारस, पियूष भदौरिया, नीरज सिंह, उत्तम कुमार, राजेश सिंह राजू, पूर्व वारंटी अधिकारी संजय कुमार और विजय कुमार प्रमुख हैं।

श्री चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 500 सालों से भगवान राम को भी ऐसे भागीरथ का इंतजार था जो उन्हें मंदिर बनाकर स्थापित करे। इसके लिए हिंदुओं और सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी अब भगवान श्री राम 22 जनवरी को भव्य मंदिर में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मिलर स्कूल मैदान में कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाने को लेकर बुक कराई थी, लेकिन इसे भी नीतीश जी कब्जा करने में लगे हैं। जदयू ने 23 जनवरी को यह मैदान बुक करवा लिया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के साथ जाने के बाद उनमें भी कब्जा की प्रवृत्ति आ गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा हर हाल में कर्पूरी जयंती मनाएगी। कर्पूरी जी सबके हैं।

इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। भाजपा लोगों के उत्थान और कल्याण करने वाली पार्टी है। जो लोग परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं, वह भाजपा में नहीं आ सकते।

इधर, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि पिछड़ों के कल्याण के लिए बिहार में सही अर्थों में कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर को लेकर पूरा देश राममय हो गया है।

इस मिलन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, जनक राम, संजीव चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस मिलन समारोह का मंच संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ने किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

नामचीन डॉक्टर मृत्युंजय को सुश्रुत अवार्ड, बेस्ट सर्जन के रूप में कोलकाता में हुए सम्मानित

Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More

3 days ago

संगम कुमार साहू होंगे पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More

4 days ago

अमर रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल…. प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पटना महावीर मंदिर के प्रणेता

Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More

4 days ago

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक वैन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More

4 days ago

जन्मदिन पर याद किए गए भिखारी ठाकुर, नीतू नवगीत ने गीतों से दी श्रद्धांजलि

पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More

4 days ago

संजय सरावगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Bharat varta Desk भाजपा बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए… Read More

7 days ago