बिजनेस

पटना पुस्तक मेला में 10 दिसंबर को स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम

पटना : उद्योग विभाग की स्टार्टअप टीम द्वारा 10 दिसंबर को दिन में 12:15 बजे से पटना पुस्तक मेला के बोधगया मुख्य सभागार में बिहार स्टार्टअप के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप की शुरुआत कैसे करें, स्टार्टअप की फंडिंग कैसे करें, स्टार्टअप और पारंपरिक व्यवसाय में क्या अंतर होता है, स्टार्टअप के लिए कंपनी का निबंधन कैसे करें जैसे मामलों पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार स्टार्टअप नीति के तहत बिहार में पंजीकृत कंपनियों को 10 लाख रुपए तक की सीडफंड की व्यवस्था की गई है और स्टार्टअप का पोर्टल आवेदन हेतु 1 दिसंबर से प्रारंभ है। जो लोग बिहार स्टार्टअप नीति के तहत सीड फंड के लिए आवेदन देना चाहते हैं उनके लिए यह कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण होगी और उनके जितने भी प्रश्न होंगे उनका उत्तर विशेषज्ञों की टीम द्वारा दिया जाएगा। दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले महीने बिहार के 54 नए स्टार्टअप का चयन सीडफंड के लिए किया गया है जिनमें 38 उद्यमियों को सीडफंड की राशि जारी की जा चुकी है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago