
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी और बिहार के भाइयों को पंजाब में घुसने से रोकने के बोल पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर हैरानी जताई है। उन्होंने पंजाब सीएम को बिहारियों के योगदानों को याद दिलाया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को बनाने में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, सब लोग जानते हैं। कैसे कुछ लोग इस तरह का बयान देते हैं आश्चर्य होता है।
चन्नी ने क्या कहा
दरअसल पंजाब के रूपनगर में एक चुनावी सभा में सीएम चन्नी और प्रियंका एक साथ आए थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। इसके बाद पंजाब के सीएम चन्नी और आगे बढ़ गए। वे ताव में बकने लगे- प्रियंका पंजाबियों की बहू है। यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भाई यहां आकर यहां राज नहीं कर सकते हैं। यूपी और बिहार के के भाइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है।
राजद की धमकी, कांग्रेस का किनारा
चन्नी के बयान पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को ठप करने की चेतावनी दी है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं बिहारी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता इस बयान पर कुछ बोलने से बच रहे हैं।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More