
Bharat varta desk: भारत रत्न लता मंगेशकर को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शिवाजी पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से मुंबई पहुंचे। शिवाजी पार्क में लता जी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई हृदयनाथ भोंसले के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी बहनें उषा, आशा, मीना मौजूद थीं। लता को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शरद पवार, राज ठाकरे, पीयूष गोयल के अलावे शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर समेत देश की कई राजनीतिक और सिनेमा जगत की हस्तियां मौजूद थीं। स्वर कोकिला के निधन पर 2 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है और राष्ट्रीय झंडे को झुका दिया गया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More