बड़ी खबर

न वेतन लेती है, ना पेंशन, ममता बनर्जी में हैं ईमानदारी, त्याग और सादगी से जुड़ी कई खास बातें …

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता: ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन गई हैं. चुनाव के दौरान भाजपा उन पर बंगाल के विकास को अवरुद्ध करने का आरोप लगाती रही. चुनाव परिणाम आने के बाद बंगाल में लगातार हो रही हिंसा के कारण भी वे भाजपा, कांग्रेस और वामदलों के निशाने पर हैं मगर ममता बनर्जी में कई खास बातें हैं जो दूसरों में नहीं हैं. जुझारू व्यक्तित्व के लिए पूरे देश में विशिष्ट पहचान रखने वाली ममता ईमानदारी, त्याग और सादगी लिए भी जानी जाती हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ना तो वह के रूप में सैलरी लेती हैं और ना ही सांसद का पेंशन. आज से 10 साल पहले मुख्यमंत्री बनने के पूर्व ममता बनर्जी केंद्र सरकार में कोयला, मानव संसाधन एवं विकास, रेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं मगर वे संसद से प्रति माह‌ मिलने वाली 75000 रुपए पेंशन नहीं लेती हैं. ट्विटर पर अनारकली ऑफ आरा जैसी फिल्मों के निर्देशक अविनाश दास ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें ममता बनर्जी खुद इन सारी जानकारियों को साझा किया है. वीडियो में वे यह बता रही हैं कि पिछले 7 सालों से न तो उन्होंने अपनी पेंशन उठाई है और न ही मुख्यमंत्री की सैलरी ली है. वे मुख्यमंत्री की किसी गाड़ी का भी इस्तेमाल नहीं करती हैं.

गीत और किताबों से चलता है खर्चा: ममता बताती हैं कि अब तक उनकी 86-87 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें से कई बेस्ट सेलर किताबें भी हैं. इससे उन्हें साल में एक 11-12 लाख रुपए मिलते हैं. इसके अलावा, ममता गानों की लिरिक्स भी लिखती हैं जिससे उन्हें साल में 3 -4 लाख मिल जाते हैं . इस पैसे को वे दान कर देती हैं. एक और खास बात यह है कि वह हवाई जहाज में इकोनॉमिक क्लास में चलती है और जिस गेस्ट हाउस में रूकती हैं उसका खर्च भी देती हैं. ममता बनर्जी के यह सारे गुण उन्हें देश के दूसरे नेताओं से अलग करते हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

9 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago