शिक्षा मंच

न्यू मीडिया में हैं करियर की अपार संभावनाएं, जयपुर करियर फेयर में बोले IIMC के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : वेबसाइट, मोबाइल एप और ओटीटी प्लेटफार्म में जिस तरह लोगों की रुचि बढ़ रही है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि न्यू मीडिया ही वो क्षेत्र है जिसमें करियर की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने ‘जयपुर करियर फेयर’ में आयोजित ऑनलाइन करियर काउंसिल सेशन में व्यक्त किये। इस काउंसलिंग का आयोजन भारद्वाज फाउंडेशन एवं क्रैडेंट टीवी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस काउंसलिंग में अनेकों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया तथा मीडिया एवं मनोरंजन के क्षेत्र में करियर सम्बंधित जानकारी हासिल की। इस सेशन में प्रो. द्विवेदी ने मीडिया संस्थाओं के कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को लेकर अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि लेखन, डिजाइनिंग और फोटोग्राफी जैसे कौशल वाले क्षेत्रों में मीडिया संस्थाओं में अवसर खुले हैं। पत्रकारिता के अलावा विद्यार्थी अन्य करियर विकल्प का चयन कर सकते हैं, जिसमें फिल्म या टीवी के लिए प्रोडक्शन तथा लेखन, निजी क्षेत्रों में कॉरपोरेट कॉम्युनिकेशन और डिजिटल मार्केटिंग में काफी अवसर है।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि कोविड-19 ने मीडया के परिदृश्य को बदल दिया है, इसलिए विद्यार्थियों के लिए ई-कॉमर्स और डिजिटल मीडिया कंपनियों में कंटेंट क्रिएशन में रोजगार के अनेक अवसर हैं। टीवी और फिल्म संस्थाओं के अलावा ओटीटी प्लेटफार्म में भी अच्छे लेखकों की तलाश है। ऐसे में लेखन कार्य में अच्छा कौशल रखने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago