बड़ी खबर

नौकरी के बदले जमीन मामले में पीएम मोदी का लालू परिवार पर निशाना

Bharat Varta desk:
.
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पहली बार तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने लालू यादव का नाम लिए बिना कहा कि यह देश का दुर्भाग्य रहा कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था जो लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है उसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था. यहां रेलवे की भर्तियों में ग़रीब लोगों से ज़मीन लेकर उन्हें नौकरी का झांसा दिया गया. पीएम देश के 14वें वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. बुधवार को राजस्थान को पहला और देश का 14वां वंदे भारत एक्सप्रेस मिला. ये ट्रेन दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच चलेगी.
बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार सीबीआई और ईडी जांच की जद में है. लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कल ईडी ने मामले में 9 घंटे तक दिल्ली में पूछताछ किया है.लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती से पूर्व में पूछताछ हो चुकी है. जमीन के बदले नौकरी देने का मामला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल का है जब रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर यह आरोप है कि उन्होंने बिना विज्ञापन निकाले ग्रुप डी की नौकरिया मनमाने ढंग से अपने लोगों को बांटी और बदले में जमीन लिया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

3 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago