
म्यांमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाया गया था सोना
पाटलिपुत्रा स्टेशन पर डीआरआई और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
पटना संवाददाता: पाटलिपुत्रा स्टेशन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसी बोगी में डीआरआई और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो सोना तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. तलाशी के दौरान महिला और पुरुष के कमर में सोने के बिस्कुट मिले जिसे जप्त कर लिया गया है. सोने का वजन करीब 1500 ग्राम बताया जा रहा है.
दोनों तस्कर गुवाहाटी से मुंबई जा रहे थे. पूछताछ में पता चला है कि सोने म्यांमार से गुवाहाटी लाए गए थे. दोनों से पूछताछ में सोना तस्करी के बारे में अहम सुराग मिले हैं. पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का निवासी बताया जा रहा है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये लोग लोग कुरियर का काम कर रहे हैं. तस्करी के सरगना दूसरे लोग हैं जिन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More