देश दुनिया

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, संसद पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

Bharat varta Desk

नेपाल को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजधानी काठमांडू समेत मुल्क के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। खबरें हैं कि कई राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं के घर आग के हवाले कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। पुलिस ने युवाओं की भीड़ पर गोलियां चला दी जिसमें करीब 21 की संख्या में लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। अब बड़ी खबर ये सामने आई है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केपी ओली देश छोड़कर भाग सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश की कमान उप प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए। इसके अलावा संसद को भंग कर के नए सिरे से चुनाव कराने की भी मांग की जा रही है।

मंत्रियों, नेताओं के घरों पर हमले जारी

सोमवार को प्रदर्शनकारी युवाओं पर गोलीबारी के बाद प्रदर्शन और तेज हो गया। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने देश के मंत्रियों, नेताओं के घरों पर हमले तेज कर दिए। नेपाल में युवा प्रदर्शनकारियों की भीड़ पीएम ओली के घर की तरफ बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेता पुष्प कमल दहल (प्रचंड) के घर पर भी हमला किया गया है। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा के घर पर हमला किया गया है। गृह मंत्री के घर में आग लगा दी गई है और संचार मंत्री के घर में भी आग लगा दी गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 day ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

6 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

6 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago