
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: सेंट्रल रेलवे मुंबई डिवीजन में बतौर Pointsman काम करने वाले मयूर शेलके ने एक नेत्रहीन माँ के बच्चे को ट्रेन की चपेट में आने से बचा कर पूरे देश को अपना प्रशंसक बना लिया है. उसकी बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है. एक बच्चे को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा बटोर रहा है. मयूर शेलके ने अपनी परवाह किए बगैर एक छोटे से बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. रेल मंत्री ने ट्वीट कर रेल कर्मचारी कि साहस की तारीफ की है. रेलवे उसे 50 हज़ार इनाम देगा. उसके बहादुरी भरे कारनामे का अब देश के जाने-माने कारोबारी आनंद महिंद्रा और जावा मोटरसाइकिल्स के डायरेक्टर अनुपम थरेजा ने भी प्रशंसा की. हैक्लासिक लीजेंड्स के हेड अनुपम थरेजा ने ऐलान किया कि वो Jawa Heroes initiative के तहत शेलके को नई Jawa मोटरसाइकिल भेंट करेंगे और कई संस्थाओं और लोगों ने रेल कर्मचारी को तोहफा देने की घोषणा की है.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More