Bharat varta desk: जिम ट्रेनर को मरवाने के मामले में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह भले ही अफसर और नेताओं की पैरवी से थाने से ही छूट गए मगर जनता दल यू से डॉक्टर का पत्ता साफ हो गया। उन्हें जदयू चिकित्सा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। चिकित्सा मंच के संयोजक डॉ सुनील कुमार ने यह कार्रवाई कर दी।
दरअसल जिम ट्रेनर को गोली मारे जाने की घटना के बाद डॉ राजीव सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह का नाम जिस तरह सामने आया और पुलिस ने शनिवार को दिनभर जिस तरह उन दोनों से पूछताछ की। उसके बाद सत्तारूढ़ जदयू की काफी फजीहत हुई। उस पर भी जब
डॉक्टर और उनकी पत्नी थाने से ही छूट गए तो यह चर्चा जोरों से शुरु हो गई कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े होने के कारण डॉक्टर और उनकी पत्नी को बचा दिया गया। बताया जा रहा है कि कई प्रमुख नेता और आला अधिकारियों का दंपति से गहरा संबंध रहा है। शहर में शनिवार और रविवार को ऐसे लोगों के नामों की चर्चा होती रही। उन्हें बचाने के लिए पटना पुलिस को किए गए परी के बारे में भी तरह-तरह की बातें होती रहीं।
फजीहत को देखते हुए जदयू ने रविवार चिकित्सा प्रकोष्ठ ने उन्हें उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।
. राजीव के ऊपर आरोप है कि उन्होंने पत्नी खुशबू के साथ मिलकर 26 वर्षीय जिम ट्रेनर विक्रम सिंह की हत्या कराने के इरादे से उन पर हमला करवाया। जिम ट्रेनर पर जानलेवा हमला कराने के मामले में डॉ. राजीव और उनकी पत्नी खुशबू के खिलाफ कदम कुआं थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छानबीन में आया है कि ट्रेन और डॉक्टर की पत्नी के बीच गहरा संबंध था। दोनों के बीच एक ग्यारह सौ बार बातें हुई हैं।
Bharat varta Desk देश के उपराष्ट्रपति के इस्तीफे की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स… Read More
Bharat.varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार को कहा कि… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विकसित राज्य बनाकर पूर्वी भारत को… Read More
Bharat varta Desk ED ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री… Read More
सब मिलकर आदतें सुधारें तो और बड़ी बनेगी पहचान : नीतू नवगीत Bharat Varta Desk… Read More