बड़ी खबर

नूपुर शर्मा के मामले में एक और याचिका, सुप्रीम कोर्ट से टिप्पणी वापस लेने की मांग

Bharat varta desk: नूपुर शर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के जज सूचकांक ने फटकार लगाई और नूपुर शर्मा से पूरे देश से माफी मांगने को कहा गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रामना को पत्र के माध्यम से याचिका दायर की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय गौतम ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि जस्टिस सूर्यकांत द्वारा नूपुर शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी को वापस लिया जाए। पत्र याचिका में अजय गौतम ने यह भी कहा है कि नूपुर शर्मा को फेयर ट्रॉयल का मौका मिलना चाहिए। इसके अलावा अजय गौतम ने कहा है कि नूपुर शर्मा को जान को खतरा है. इसलिए उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों का दिल्ली ट्रांसफर किया जाए।

पत्र याचिका में कहा गया है कि जस्टिस सूर्यकांत ने नूपुर शर्मा पर ये टिप्पणी की हैं- 

1- नूपुर शर्मा ही उदयपुर हत्याकांड की जिम्मेदार हैं.
2- वह देश में आग के लिए जिम्मेदार हैं.
3- उन्हें बिना शर्त TV  के सामने माफी मांगनी चाहिए थी.
4- नूपुर शर्मा ने देश के विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया.
5- देश में जो कुछ भी हुआ नूपुर शर्मा ही केवल उसके लिए जिम्मेदार हैं.
6- दिल्ली पुलिस नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने में नाकाम रहीं.
7- देश भर में होने वाली घटनाओ के लिए वह अकेले ही जिम्मेदार है.
8- नूपुर शर्मा की हल्की जुबान ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.
9- नूपुर का गुस्सा उदयपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

4 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

4 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

4 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

5 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

6 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

6 days ago