
पटना : बिहार में शराबबंदी के मुद्दे पर एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शराबबंदी कानून के खिलाफ खड़े दिखते हैं। वे शराबबंदी कानून को लेकर अक्सर बयानबाजी करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अपने कई बयान और भाषणों में यह भी लोगों को सलाह दी है कि वह शराब जरूर पिएं मगर लिमिट में और पीने के बाद अपने घर से बाहर ना जाए। लेकिन, शनिवार को जब जीतन राम मांझी के आवास पर आयोजित इफ्तार में शिरकत करने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे तब मांझी ने शराबबंदी पर बने पोस्टर ‘शराब हराम है’ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। अब तक शराबबंदी के पक्ष में जीतन राम मांझी नहीं दिखे। इसे मांझी का सीएम नीतीश से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। क्योंकि, जिस तरह से वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी को मंत्रिमंडल से आउट किया गया और उनके सभी विधायकों को भाजपा के द्वारा तोड़ लिया गया इससे मांझी भी अब फूंक-फूंककर सियासी कदम बढ़ाना चाहेंगे।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More