पॉलिटिक्स

नीतीश पर हमला होते देख जेडीयू ने चिराग पर आक्रमण तेज किए

जिस दिन नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार साबित होगा, उस दिन समझ लीजिये की सारा देश भ्रष्ट है

NEWSNLIVE DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा लगातार हमलावर होते देख जदयू ने भी अपने हमले तेज कर दिए हैं। जदयू ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए यहां तक कह दिया है कि जिस दिन नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार साबित होगा समझ लीजिये की पूरा देश भ्रष्ट हो चुका है।

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। बक्सर और आरा की चुनावी सभाओं में उन्होंने यह कहकर बिहार की राजनीति तापमान को बढ़ा दिया कि वे सत्ता में आए तो सात निश्चय योजना की जांच करवाकर सीएम नीतीश कुमार को जेल भिजवा डालेंगे। लोजपा नेता के इस बयान पर पूरी जेडीयू हमलावर अंदाज में आ गई है।
चिराग ने शराब तस्करी को लेकर भी नीतीश पर लगातार हमले किये। यहां तक कि सीएम पर राज्य में शराब की तस्करी से लाभ उठाने का आरोप लगाया। लोजपा अध्यक्ष ने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार में बड़े लोगों के संरक्षण के कारण राज्य में अवैध शराब का कारोबार बढ़ा है ।
जद-यू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायन सिंह ने चिराग के बयान पर कहा कि लोजपा को अपनी स्थिति के बारे में पता है। वह केवल भ्रम की स्थिति पैदा करने में लगे हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि जिस दिन नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार साबित होगा, उस दिन समझ लीजिये की सारा देश भ्रष्ट है। केसी त्यागी ने कहा कि चिराग ऐसी उत्तेजनात्मक और भड़काने वाली भाषा बोल कर सुर्ख़ियों में बने रहना चाहते हैं।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने चिराग पर आक्रमक हमला बोलते हुए कहा है कि अब पानी सिर के ऊपर से बह रहा है। जो दस लाख की जूते और घड़ी पहनता है, उसके मुंह से यह सब बात शोभा नहीं देती है।
भाजपा ने भी चिराग की भाषा पर सवाल उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि 15 वर्षों के शासन में नीतीश कुमार पर कोई आरोप नहीं लगा। उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना गलत है। इस प्रकार का बयान घबराहट में दिया हुआ बयान है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago