पॉलिटिक्स

नीतीश पर तेजस्वी का हमला, मैंने लिख दिया गिरफ्तार करके दिखाइए


पटना संवादाता: राज्य सरकार के विशेष अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक ने निर्देश जारी किया है कि अगर कोईकिसी मंत्री, सांसद, विधायक या अफसर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित पुष्ट करता है तो उस पर केस होगा. उसे जेल जाना पड़ेगा. इसके जवाब में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने ट्विटर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि मैंने लिख दिया आप मुझे गिरफ्तार करा लीजिए.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ’60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया है. बिहार पुलिस शराब बेचती है. अपराधियों को बचाती और निर्दोषों को फंसाती है. सीएम को चुनौती देता हूँ- अब करो इस आदेश के तहत मुझे गिरफ़्तार.”
तेजस्वी ने एक और किए गए ट्वीट में लिखा है कि “हिटलर के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री की कारस्तानियां, प्रदर्शनकारी चिह्नित धरना स्थल पर भी धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकते, सरकार के ख़िलाफ लिखने पर जेल, आम आदमी समस्याओं को लेकर विपक्ष के नेता से नहीं मिल सकते, नीतीश जी, आप पूर्णत थक गए है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

6 days ago