
bharat varta desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर आज निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई काम नहीं मिला है इसीलिए वे उनके खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं ताकि कुछ एडजस्टमेंट हो जाए। सुशील मोदी का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कह रहे हैं कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था। बताइए क्या बोगस बात कर रहे हैं। मैंने कभी ऐसा नहीं चाहा और ना यह बात किसी से कहीं। देखा नहीं आप लोगों ने कि कैसे हम लोगों ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव में उनको सपोर्ट किया। इसीलिए दोनों चुनाव का परिणाम आने के बाद हम लोगों ने बैठक की। सुशील मोदी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग अधिक से अधिक मेरे बारे में बोले ताकि उनको कुछ काम मिल जाए।
तेजस्वी ने ईडी और सीबीआई को ललकारा
उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से तेजस्वी यादव लगातार फार्म में दिख रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर हमले किए और कहा कि देखा नहीं कल ललन जी ने सारा कुछ बता दिया। किस तरह नीतीश कुमार को उनसे तोड़कर भाजपा में ले जाया गया था। तेजस्वी ने कहा कि 18 महीने के कार्यकाल में उन्होंने ढेर सारे काम किए थे। भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब उनका मूंछ नहीं आया था तब से उन पर केस मुकदमा किया जा रहा है। लेकिन आज तक सीबीआई और ईडी को कुछ नहीं मिल पाया है। तेजस्वी ने लगाते हुए कहा कि मैं तो कहता हूं कि सीबीआई और ईडी आए और उनके घर में दफ्तर खोल ले। तब उनको ठंडक मिलेगी।
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More