
Bharat varta desh
कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में लॉकडाउन लागू है. इसके बाद भी मंत्री और विधायक आराम से घूम फिर रहे हैं. अपने क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं . अस्पतालों और अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं. मगर अब वे ऐसा नहीं कर सकते हैं. बिहार सरकार ने मंत्रियों को बाहर निकलने पर रोक लगा दिया है. सरकार के नए आदेश के बाद मंत्री अपने क्षेत्र के दौरे नहीं कर पाएंगे.
सरकार के सचिव ने मंत्रियों के आप्त सचिवों को लिखा…….
बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव और कैबिनेट सचिव संजय कुमार की ओर से सभी मंत्रियों के आप सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि कोरोनावायरस को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी मंत्रियों के सरकारी योजनाओं के टिकरिया नमन और अन्य कामों के लिए प्रभारी जिला और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के परिभ्रमण की जानकारी मिल रही है. ऐसा करने से प्रतिबंध के नियमों के अनुपालन में जनता पर प्रतिकूल असर पड़ता है. आप्त सचिवों को कहा गया है कि वे ऐसा करने से रोके. कैबिनेट सचिव के पत्र में यह कहा गया है कि यदि किसी योजना या कोरोनावायरस की स्थिति की जानकारी लेनी हो अथवा अपने प्रभात या निर्वाचन क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा करनी हो तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लिया जा सकता है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More