पहाड़िया जनजाति में वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम, भाजपा नेता बजरंगी यादव ने सीएम को लिखा पत्र-गांव -गांव में जांच, इलाज और टीकाकरण की व्यवस्था करे सरकार


रांची, भारत वार्ता संवादाता
संथाल परगना के पहाड़ों पर रहने वाली आदिम पहाड़िया जनजाति के लोगों में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैला हुआ है. इस समाज के लोग टीका लेने के लिए अस्पतालों में नहीं आ रहे हैं और ना ही कोरोना जांच के लिए तत्पर है. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने राजमहल की पहाड़ी पर बसे कई गांव का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है. भाजपा नेता ने कहा है कि पहाड़िया समाज के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए उनके बीच प्रभावकारी जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. अफसरों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव- गांव में भेजना होगा. उन्हें कोरोना के खतरों के बारे में बताना होगा. जांच के साथ-साथ टीकाकरण के लिए पहाड़िया जनजाति के लोगों को तैयार करना होगा.

बुनियादी जरूरतों से महरूम, स्वास्थ्य सुविधा नहीं

पहाड़िया जनजाति के गांव सुदूर पहाड़ों पर बसे हैं. ऐसे गांव और यहां रहने वाले लोग जीवन की बुनियादी जरूरतों से महरूम है. भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को बताया है कि

पहाड़िया लोगो को स्वास्थ्य, पीने योग्य पानी, समुचित आहार की सुविधा नहीं मिल पा रही है. यह जनजाति बीमारी ,बेकारी , गरीबी की शिकार है. सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक सही ढंग से नहीं पहुंच रहा है. स्थिति ऐसी है कि इ इनकी आबादी पर संकट मंडरा रहा है. ऐसे में जनजाति का अस्तित्व को बचाए रखने के लिए जरूरी है कि इनके लिए कोरोनावा काल में प्रभावकारी और इमानदारी से सरकार व प्रशासन काम करे.

कहां कहां है पहाड़िया जनजाति

झारखंड राज्य के संथाल परगना प्रमंडल के दुमका ,साहिबगंज पाकुड़ ,गोड्डा, जामताड़ा जिलों में पहाड़िया जनजाति के गांव हैं. इन गांव में रहने वाली पहाड़िया आबादी में मृत्यु दर अधिक है. आजादी के बाद इनकी जनसंख्या घटती जा रही है. इनके विकास के लिए जितने भी सरकारी और गैर सरकारी काम हुए हैं उनका सही लाभ किन तक नहीं पहुंच पाया है. शिक्षा के अभाव में यह जनजाति भयानक अंधविश्वास की चपेट में है. स्वास्थ्य की योजनाएं इनसे दूर है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago