पॉलिटिक्स

नीतीश ने भाव नहीं दिया तो लालू से मिलने दिल्ली पहुंचे मंत्री मदन सहनी

Bharat Varta Desk: अपने विभाग के अपर मुख्य सचिव से नाराज समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोई भाव नहीं दिया तो वे राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। दरअसल सहनी अफसरशाही से नाराज होकर शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। वे कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे मगर उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से कोई बुलावा नहीं आया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से उनकी कोई नोटिस नहीं ली गई। जनता दल यू के कुछ नेताओं ने उनसे बातचीत भले की। इस बीच भाजपा कोटे के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने जब यह कहा कि किसी और दूसरे मंत्री को अपने प्रधान सचिव या विभाग से कोई शिकायत नहीं है तो मंत्री मदन सहनी ने उन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्हें दलाल तक कह दिया। बताया जा रहा है कि इसी बीच शनिवार की रात वह हवाई जहाज से दिल्ली चले गए। यह कयास लगाया जा रहा है कि वे आज अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं। सियासी गलियारे में इसको लेकर हलचल मची है। सबकी नजरें दिल्ली की ओर टिकी हुई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

7 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago